Join us on Telegram

Join Now

Join us on Whatsapp

Join Now

Ctet Environmental Studies in Hindi (Class 1 TO 5) | पर्यावरण अध्ययन CTET 2021-22


Ctet Environmental Studies Set- 1


1. हमारे देश के किस एक भाग के अधिकांश व्यक्ति अपने घरों के आंगन में टैपिओका और नारियल उगाते हैं और इनका उपयोग करके स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं? 

A. केरल 

C. असम 

B. गोवा 

D. आंध्र प्रदेश


2. पक्षियों की उस प्रजाति का नाम क्या है जिसमें नर पक्षी अनेक सुंदर घोंसले बनाते हैं और मादा पक्षी उनमें से केवल एक घोंसला चुनते हैं और उसमें अण्डे देते हैं? 

A. कलंचिड़ी 

B. शकरखोरा 

C. दर्जिन चिड़िया 

D. बया ( वीवर)


3. आपका घर X पर स्थित है और आपके पिताजी की दुकान Y पर स्थित है । यद्यपि आपके पिताजी की दुकान ठीक सामने है परंतु बीच में गहरी नहर होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं । अतः आप पहले ठीक दक्षिण में 200 मी. दूर जाते हैं और फिर ठीक पूर्व से 150 मी. लम्बा पुल पार करते हैं । इसके पश्चात आप ठीत उत्तर में 200 मी. दूरी चलकर अपने पिताजी की दुकान पर पहुंचते हैं। Y के सापेक्ष आपके घर की निम्नतम दूरी और उसकी दिशा क्रमश: है : 

A. 150 मी. ठीक पश्चिम में 

B. 150 मी. ठीक पूर्व में 

C. 350 मी. ठीक पश्चिम में 

D. 550 मी. ठीक दक्षिण-पश्चिम में


4. डॉक्टर ने किसी व्यक्ति को प्रतिदिन दवाईयों के साथ हरे पत्तेदार सब्जियाँ, आँवला और गुड़ खाने का सुझाव दिया । यह व्यक्ति कोई रोगी होना चाहिए जो पीड़ित है : 

A. अनीमिया से 

C. मलेरिया से 

B. बुखार से 

D. मियादी बुखार से


5. ब्रांज (कांसा) एक मिश्रधातु है जिसके प्रमुख संघटक हैं : 

A. सीसा (लैड) और टिन 

B. कॉपर (ताँबा ) और टिन 

C. कॉपर (ताँबा ) और जिंक (जस्ता) 

D. एल्युमिनियम, कॉपर (ताँबा) और टिन


6. दुनिया में प्रसिद्ध पशमीना के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए : 

(a) एक पशमीना शाल में छः स्वेटरों के बराबर गर्मी होती है 1

(b) कोमल पशमीना पहाड़ी बकरियों की एक खास नस्ल से एकत्र किया जाता है जो 5000 मी. ऊँचे पहाड़ों पर रहती हैं ।

(c) अत्यधिक सर्दी से बचाने के लिए बकरियों के शरीर पर गर्म 

बालों की एक परत उग आती है । 

(d)पतले बालों को बकरियों के शरीर से काटने के पश्चात मशीनों 

द्वारा बुनाई की जाती है । 

A. केवल (b)

B.  केवल (b) 

C. (a), (c) और (d)

D. (a), (b) और (c)


7. किस वर्ष भुज (गुजराज) में हजार लोगों की मृत्यु हो गई 

A. 2000 

B. 2001

C. 2002

D. 2004


8. हमारे देश की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष हिमाचल प्रदेश की राजधानी (शिमला) और मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल) क्रमशः स्थित है : 

A. उत्तर और दक्षिण में 

B. दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम में 

C. दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में 

D. उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम में

Ctet Environmental Studies in Hindi


9. शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाला कोई व्यक्ति पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) का भ्रमण करना चाहता है और इसके पश्चात गांधीनगर (गुजरात) जाना चाहता है । उसकी यात्रा की दिशाएं होगी पहले : 

A. दक्षिण – पूर्व और इसके पश्चात पश्चिमी की ओर

B. दक्षिण-पश्चिम और इसके पश्चात पूर्व की ओर

C. दक्षिण और इसके पश्चात पश्चिम की ओर

D. दक्षिण और इसके पश्चात पूर्व की ओर


10. हमारे देश के किस राज्य / केन्दशासित प्रदेश की सीमा (समुद्रतट) अरब सागर से लगती है ? 

A. आंध्र प्रदेश

B. कर्नाटक  

C. पुदुचेरी 

D. पश्चिम बंगाल


11. विशेष प्रकार का नृत्य जिसे “चिराओ” कहते हैं कहां के लोगों द्वारा किया जाता है ? 

A. असम 

B. मिजोरम

C. ओडिशा 

D. झारखण्ड


12. यदि आप भारत के मानचित्र पर की सरल रेखा AB कोलकता (पश्चिम बंगाल की राजधानी जो बिन्दु A पर है) से पुदुचेरी (जो बिन्दु B है) तक खींचे, तो बिन्दु B के सापेक्ष बिन्दु A की दिशा होगी: 

A. ठीक दक्षिण

B. ठीक पश्चिम

D. उत्तर-पूर्व 

C. दक्षिण-पश्चिम


13. उस महिला व्यायामी ( खिलाड़ी ) का क्या नाम है जिसने 12 वर्ष की आयु में ही वजन उठाने का अभ्यास आरम्भ कर दिया था, 130 किग्रा:- तक का वजन उठाने में सफलता प्राप्त की तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 29 मेडल जीते हैं : 

A. सुनीता विलियम 

B. वाहीदा प्रिज्म

C. बछेन्द्री पाल 

D. कर्णम मल्लेश्वरी


14. किसी पर्यटक ने एरनाकुलम टाउन से वडोदरा जाने के लिए 10 नवम्बर, 2021 को ट्रेन में प्रवेश किया। ट्रेन एरनाकुलम टाउन से 22:40 बजे चली और 12 नवंबर, 2021 को 14:10 बजे वडोदरा पहुंची। यदि इन दोनों शहरों के रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 1896 किमी. है, तो पर्यटक की यात्रा के समय ट्रेन की औसत चाल थी । 

A. 96 किमी./घंटे 

B. 72 किमी./घंटे

C. 48 किमी./घंटे 

D. 36 किमी./घंटे


15. मसालों का वह समूह जिसके प्रत्येक सदस्य को केरल में उगाया जाता है, कौन-सा है ? 

A. काली मिर्च, हल्दी, तेजपत्ता 

B. तेजपत्ता, काली मिर्च, इलायची 

C. जीरा, लाल मिर्च, तेजपत्ता 

D. जीरा, काली मिर्च, इलायची


16. ई.वी.एस. के संदर्भ में बच्चा अपने वातावरण को निम्न में से किस ढंग से देखता : 

A. उसके पृथक रूप से 

B. समग्र रूप में 

C. उसके साधारण रूप में 

D. उसके थीम के रूप में

Ctet Environmental Studies in Hindi


17. ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या की रूपरेखा निम्न आधार पर बनाई गयी है :

A. विषयवस्तु पर  

B. पाठ्यक्रम पर 

C- थीम पर

D. विषय-वस्तु एवं पाठ्यक्रम दोनों पर


 18. एन. सी. एफ., 2005 कक्षा III से V तक ई.वी.एस. को एक ऐसे विषय के रूप में देखता है जो निम्न प्रत्ययों एवं विचार वस्तुओं को आपस में एकीकृत करता है : 

A. विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान 

B. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं एवं गणित 

C. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा

D. विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषाएं


19. एक ई. वी. एस. की अध्यापिका को अपनी ई.वी.एस. की कक्षा में निम्न में से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है ? 

(a) कक्षा के बहु-सांस्कृतिक आयाम 

(b) प्रत्येक विद्यार्थी की भावनाएँ 

(c) प्रत्येक के समुदाय, संस्कृति एवं जीवनशैली 

(d) कक्षा में अनुशासन तथा उसकी व्यवस्था 

A. केवल ( a ) तथा (d) 

B. केवल (b) तथा (d) 

C. केवल (c) तथा (d)

D. केवल (a), (b) तथा (c)


20. प्राथमिक स्तर में ई. वी. एस. पढ़ाने का सबसे उपयुक्त लक्ष्य है 

A. ई. वी. एस. के विभिन्न प्रत्ययों के वर्णन एवं परिभाषाएं विकसित करना

B. अपने वातावरण का अन्वेषण करने के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त मौके देना 

C. विद्यार्थियों को ई. वी. एस. के प्रत्ययों को सीखने के लिए सहायक होन

D. शिक्षक द्वारा साझा की हुई ठोस जानकारी द्वारा विद्यार्थियों को ई. वी. एस. सीखने के लिए प्रोत्साहित करना


21. ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या में परिवार एवं मित्र क्या हैं? 

A. थीम 

B. उप-थीम

C. विषय-वस्तु  

D. पाठ्य-क्रम


22. अर्थपूर्ण ई.वी.एस. की शिक्षा संभव हो सकती है यदि : 

A. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभव विद्यालय के अनुभवों से संबंधित हों ।

B. विद्यालय के ज्ञान का प्रयोग ज्ञान की रचना के लिए किया गया हो । 

C. विद्यार्थियों के स्थानीय अनुभवों को उचित महत्व न दिया जाए ।

D. प्रशिक्षित ई.वी.एस. के शिक्षकों के अनुभवों का प्रयोग किया गया हो ।


23. ई. वी. एस. की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा किए गए क्रिया-कलापों के पश्चात प्रामाणिक एवं अर्थपूर्ण शिक्षा हेतु 

A. विचार विमर्श 

B. क्रिया-कलापों की सूची बनाना 

C. क्रिया-कलापों के चरण याद करना 

D. क्रिया-कलापों की पुनरावृत्ति करना होना चाहिए ।


24. ई.वी.एस. कक्षाओं में सामूहिक गतिविधियों द्वारा सीखने को बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि : 

A. यह सहपाठी अधिगम उपलब्ध कराती है 

B. यह विद्यार्थियों में सामाजिक आदान-प्रदान को सुधारती है 

C. यह विद्यार्थियों में सहपाठी एवं सामाजिक अधिगम उपलब्ध कराती है व उसमें सुधार लाती है 

D. विद्यार्थी केवल सामूहिक शिक्षा की मांग करते हैं

Ctet Environmental Studies in Hindi


25. निम्नलिखित में से क्या ई.वी.एस. के अधिगम में प्रक्रिया कौशल को चिह्नित करता है? 

A. वर्गीकरण

B. वर्णन  

C. कथन 

D. स्मरण


26. ई. वी. एस. की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है 

A. शिक्षक को विद्यार्थियों की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जानने का अवसर देना 

B. राष्ट्र की नीतियों की प्रस्तावनों का पालन करना 

C. विद्यालय में अनुशासन बनाए रखना 

D. विद्यार्थियों को जानना तथा उनकी शिक्षा में उनका मार्गदर्शन करना


27. प्राइमरी स्तर पर ई. वी. एस. कक्षाओं की चुनौतियों व विषयों / समस्याओं को भली प्रकार संबोधित निम्न द्वारा किया जा सकता : 

A. व्याख्यान एवं विचार-विमर्श 

B. मुक्त वाद-विवाद 

C. व्याख्यान एवं प्रदर्शन 

D. विचार-विमर्श के उपरांत वाद-विवाद


28. ई.वी.एस. में बच्चों के सीखने का गुणात्मक आकलन निम्न द्वारा किया जा सकता है : 

(a) बच्चों के विचारों का अभिलेख, अवलोकन की रिपोर्ट्स 

(b) प्रक्रिया कौशलों का अवलोकन 

(c) कागज-पेंसिल टेस्ट 

(d) उपलब्धि टेस्ट 

A. केवल (a) तथा (b) 

B. केवल (c) तथा (d) 

C. केवल (a), (b) तथा (d)

D. केवल (a), (b) तथा (c)


29. निम्न में से कौन-सा ई.वी.एस. शिक्षण में उपकरण है? 

(a) पोर्टफालियो 

(b) दृष्टांत अभिलेख ( एनॉकडॉटल रिकॉर्ड) (e) दर-मापक पैमाना 

(d) अवलोकन एवं रिकॉर्ड लिखना 

A. (a), (b) तथा (c) 

B. (a), (b) तथा (d)

C. (a), (c) तथा (d) 

D. (a), (b), (c) तथा (d)


30. Y : “अंगुलियों तथा अंगूठे की छाप के उपयोग से पशुओं के X : चित्र बनाना ” उपर्युक्त वाक्यांश में (X) 

(a ) x क्रिया है तथा Y संज्ञा है 

(b) X क्रियापरक क्रिया (Y) को पहचानें । तथा Y पाठ्यवस्तु है

(c) X संज्ञानात्मक क्रिया है तथा Y पाठ्यवस्तु है 

(d) X पाठ्यवस्तु है तथा Y क्रिया है 

A. (b), (c) तथा (d)

B. (a), (b) तथा (c)

C. (a), (b) तथा (d) 

D. (a), (c) तथा (d)


मुझे उम्मीद है कि Ctet Environmental Studies in Hindi  – पर्यावरण अध्ययन  आपको पसंद आये होंगे और यह आपके CTET में बहुत काम आएंगे। CTET Important Questions In Hindi के ऐसे ही अन्य प्रश्न आपको Officerrank.com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।

Share To Friends

Related Posts

How to make money with Ai Quora’s Chatbot Aggregator 2024

How to make money with AI: Quora’s Chatbot Aggregator 2025 Top Tips and Tools

Free Meta Description Generator Tool for SEO

Free Meta Description Generator Tool for SEO

Plagiarism Checker

Plagiarism Checker 100% Free Plagiarism Detector Online

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.